अतरी: घर में घुसने व धमकी देने के आरोप के मामले में भी पुलिस नहीं पहुंची जांच करने
Atri, Gaya | May 14, 2026 अतरी थाना क्षेत्र के चिरैयाटार गांव निवासी शिवप्रसाद ने अतरी थाना में एक लिखित आवेदन देकर घर में घुसने और धमकी देने का आरोप लगाया है। दिए गए आवेदन में उन्होंने बताया कि गांव का एक युवक रात करीब 10 बजे दीवार फांदकर उनके घर में घुस गया। शिवप्रसाद के अनुसार, जब उन्होंने उसे देखा और पकड़ने का प्रयास किया, तो वह दरवाजा खोलकर फरार हो गया।