पटियाली: पटियाली में हाजी हरवेन शाह बाबा के पांच दिवसीय उर्स का आगाज, जलसा-ए-मिलादुन्नबी में गूंजीं नाते और तकरीरें
पटियाली कस्बा स्थित हाजी हरवेन शाह बाबा की दरगाह पर शुक्रवार रात पांच दिवसीय उर्स शुरू हुआ। प्रथम दिन जलसा-ए-मिलादुन्नबी आयोजित किया गया। हाफिज जुबैर ने नाते पाक पेश कर कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद इश्तियाक मियां साबरी, अबरार हुसैन वारसी, मुफ्ती फैजान मुस्तफा, हाफिज सारिक और फौजी शाह मलंग बाबा ने तकरीरें पेश कीं।