हसनपुर: कोतवाली गेट पर गांव के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, बोले- गांव की महिला ने युवाओं पर झूठे छेड़छाड़ के आरोप लगाए
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के ग्रामीण मंगलवार को भारी संख्या में एकत्र होकर कोतवाली पहुंचे। यहां उन्होंने कोतवाल दिनेश कुमार शर्मा से मुलाकात कर बताया कि गांव की एक महिला गांव के युवकों पर आए दिन छेड़छाड़ के झूठे मुक़दमें दर्ज कराने की धमकी देकर रुपए हड़प चुकी है। जबकि हाल में ही एक युवक पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करा चुकी है।