रामगढ़ चौक: रामगढ़ चौक में शांतिपूर्ण माहौल में हुआ मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस
शारदीय नवरात्र के समापन पर बुधवार 6 बजे मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। प्रखंड के विभिन्न गांवों में स्थापित देवी प्रतिमाओं को नम आंखों से विदाई दी गई।तेतरहट थाना के शर्मा,तेतरहट, बसुआचक, महिसोना,रामगढ़ चौक थाना के नंदनामा,परसामा,रामगढ़ चौक सहित दर्जनों गांवों में श्रद्धालुओं ने विधि के विसर्जन किया।