बलरामपुर जिले के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, मूरकौल में लंबे समय से शिक्षकों की कमी के चलते छात्रों का सब्र टूट गया। स्कूल में पढ़ाई ठप होने से नाराज छात्र-छात्राओं ने सड़क पर उतरकर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्राचार्य द्वारा बार-बार लिखित और मौखिक सूचना दिए जाने के बावजूद शिक्षा विभाग ने अब तक नए शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
शिक्षकों के अभाव के साथ-साथ विद्यालय बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी से भी जूझ रहा है। स्कूल में छात्रों के बैठने तक की उचित व्यवस्था नहीं है, वहीं साफ शौचालय न होने के कारण छात्राओं को रोजाना भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। लगातार उपेक्षा से परेशान छात्रों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल शिक्षकों की पदस्थापना की जाए और बुनियादी सुविधाएं बहाल की जाएं, ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो।
#Balrampur #Chhattisgarh #EducationCrisis #StudentProtest #SchoolFacilities #ChhattisgarhNews #RightToEducation #FatafatNews