कटकमदाग: जैव विविधता संरक्षण में योगदान के लिए वरिष्ठ पत्रकार मुरारी सिंह सम्मानित
कटकमदाग प्रखंड के कदमा निवासी वरिष्ठ पत्रकार एवं पर्यावरण कार्यकर्ता मुरारी सिंह को अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 के अवसर पर प्रतिष्ठित ‘तिलका मांझी अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें जैव विविधता संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।