झांसी: झांसी में 524 छात्रों ने बीएड की परीक्षा छोड़ी, अयोध्या में मुन्नाभाई पकड़ा गया, मेरठ में महिला मोबाइल से नकल कर रही थी
Jhansi, Jhansi | Jun 1, 2025 झांसी के बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के नवीन परीक्षा भवन में रविवार को आयोजित बीएड प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गई। यहां 85 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। वहीं, सबसे कम बिजनौर में 82 प्रतिशत अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। यहां विश्वविद्यालय से सभी 69 जिलों की दिनभर निगरानी होती रही।अयोध्या और मेरठ में दो अभ्यर्थियों को पकड़ा।