झांसी: पहाड़ी गांव के पास सड़क हादसे में पति-पत्नी की हुई मौत, पत्नी का केवल सिर बचा; बॉडी को रोड से खुरचकर पॉलिथीन में भरा गया
Jhansi, Jhansi | Jun 1, 2025 झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव के पास सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। दोनों बाइक से अपनी नातिन को देखने अस्पताल जा रहे थे। रास्ते में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। दोनों के ऊपर ट्रक का पहिया चढ़ गया। पत्नी की गले के नीचे की पूरी बॉडी खत्म हो गई। शरीर चिपटा होकर सड़क पर चिपक गया। बॉडी को खुरच कर पॉलिथीन में भरा गया।