झांसी: डीआईजी ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के हाईटेक कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, साल्वर गैंग पर कठोर कार्रवाई के दिए निर्देश
Jhansi, Jhansi | Jun 1, 2025 झांसी डीआईजी केशव कुमार चौधरी द्वारा बी.एड प्रवेश परीक्षा को सकुशल, पारदर्शी, नकल विहीन सम्पन्न कराये जाने के क्रम में परीक्षा केंद्रों के कंट्रोलरूम का भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने रेंज पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को को संदिग्ध स्थानों की चेकिंग, साल्वर गैंग पर पैनी नजर के साथ कठोर कार्यवाही के दिए निर्देश।