झांसी: रक्सा थाना क्षेत्र में दबंगों ने दुकान से खींचकर एक युवक को जूते-चप्पलों से पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Jhansi, Jhansi | Jun 1, 2025 एक युवक को दुकान से खींचकर दबंगों द्वारा जूते चप्पलों से पीटे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो रक्सा थाना क्षेत्र के पाली पहाड़ी डेली पुल के पास का बताया जा रहा है। जो रविवार समय करीब 3:00 बजे सामने में आया है। वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि तीन दबंग युवक एक युवक को दुकान से खींच कर लाते हैं, फिर उसके साथ मारपीट करते है।