खलीलाबाद: बरसात से पहले नालों की सफाई का जायजा लेने नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल खुद मैदान में उतरे
नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल स्वयं कर्मचारियों के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचे और बरसात से पहले नालों की सफाई व जल निकासी व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को समयबद्ध तरीके से सफाई कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। अध्यक्ष ने कहा कि जलभराव की समस्या रोकने और लोगों को राहत देने के लिए नालों की नियमित सफाई सबसे जरूरी है।