जहानाबाद: गौरक्षणी से दो चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जेल भेजने की तैयारी जारी
जहानाबाद नगर थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नगर थाना कांड संख्या 619/26 के तहत गौरक्षणी निवासी नवलेश कुमार और अभिषेक रमानी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार दोनों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।