नगर निगम दीपावली मेले में दो दिन सजेगा स्थानीय प्रतिभाओं का मंच।
150 से अधिक आवेदन प्राप्त, 95 प्रतिभाओं के ऑडिशन पूरे, 62 अभ्यर्थियों का चयन।
@followers @top fans News 24 Udaipur
#deepawalimela #Udaipur #NagarNigamUdaipur #viralpost #nonfollowers
उदयपुर। नगर निगम उदयपुर द्वारा 28 अक्टूबर से आयोजित होने वाले दीपावली मेले की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी गई हैं। मेले में शहर की स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी कला और हुनर प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करने के लिए दो दिन विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में शहर की प्रतिभाएं अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। इसके लिए नगर निगम में ऑडिशन की प्रक्रिया व्यवस्थित रूप से संचालित की जा रही है।
महापौर पारस सिंघवी के निर्देश पर नगर निगम द्वारा स्थानीय प्रतिभाओं को उचित मंच उपलब्ध कराने और उनकी कला को निखारने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दीपावली मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए शहर के कलाकारों से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इस पहल को अच्छा प्रतिसाद मिला है और अब तक 150 से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति देने के लिए आवेदन किया है।आवेदन करने वाले प्रतिभागियों में से अब तक 95 अभ्यर्थी अपने ऑडिशन दे चुके हैं, जिनमें से 62 प्रतिभागियों का चयन किया जा चुका है। चयन प्रक्रिया में प्रतिभागियों की कला, प्रस्तुति और मंच पर प्रदर्शन की क्षमता को ध्यान में रखा जा रहा है, ताकि मेले में दर्शकों को आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने को मिलें।ऑडिशन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाने के लिए नगर निगम द्वारा पार्षदों के साथ विशेषज्ञ निर्णायकों की टीम भी गठित की गई है। निर्णायक मंडल में पार्षद निधि गोदा, तारा सुहालका, वंदना प्रजापत एवं डिंपल कंवर शामिल हैं। इनके साथ विशेषज्ञ निर्णायकों के रूप में मनमोहन भटनागर, अमित माली एवं डॉ. वीणा लोहार अपनी सेवाएं दे रहे हैं।मनमोहन भटनागर विगत 12 वर्षों से नगर निगम की स्थानीय प्रतिभाओं के चयन की जिम्मेदारी निरंतर निभा रहे हैं। वहीं अमित माली लगभग पांच वर्षों से तथा डॉ. वीणा लोहार करीब सात वर्षों से इस चयन प्रक्रिया में सहयोग कर रहे हैं। इनके अनुभव से प्रतिभाओं के निष्पक्ष मूल्यांकन और योग्य कलाकारों के चयन में महत्वपूर्ण सहायता मिल रही है। बुधवार को आयोजित ऑडिशन प्रक्रिया में चार पार्षदों एवं तीन विशेषज्ञ निर्णायकों ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया। इस दौरान कनिष्ठ लिपिक प्रदीप वैष्णव ने भी व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया।
महापौर पारस सिंघवी की मंशा के अनुरूप नगर निगम का प्रयास है कि दीपावली मेला स्थानीय कलाकारों के लिए अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच बने। नगर निगम द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि शहरवासियों को प्रतिभाशाली कलाकारों की प्रस्तुतियां देखने का अवसर मिले और स्थानीय प्रतिभाओं को नई पहचान मिल सके।
Girwa, Udaipur | Oct 22, 2026