बदायूं: बसोमा गांव में परिवार के पांच लोगों ने पति-पत्नी को लाठी डंडा व ईट मारकर घायल किया
Budaun, Budaun | Apr 9, 2024 बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के शेखूपुर गांव के रहने वाले यासीन पुत्र नूर मोहम्मद ने बिनावर गांव की रहने वाली गुलिस्तां बी से लव मैरिज शादी की है। शादी के बाद से परिवार वाले पति-पत्नी को दोनों को परेशान करते थे। उसके बाद यासीन और गुलिस्तां बी उझानी कोतवाली क्षेत्र के बसोमा गांव में किराए पर रहने लगे और यासीन के परिवार वाले शादी का विरोध करते हैं।