जिला मुख्यालय चंबा में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता एसी टू डीसी पृथ्वी पाल सिंह ने की। इस अवसर पर पृथ्वी पाल सिंह ने कहा कि आधार के महत्व बारे स्कूली बच्चों तथा आम लोगों को अधिक से अधिक जागरूक किया जाए ताकि लोग स्वयं आधार अपडेशन के लिए आगे आएं।