सरीला: एडिशनल एसपी ने जरिया थाने में जनसुनवाई की, थाना परिसर, पुलिस बैरकों व अभिलेखों का किया निरीक्षण, दिए दिशा निर्देश
सरीला तहसील के जरिया थाना परिसर में आज रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद वर्मा ने थाना जरिया परिसर में पहुंचकर जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और उनके समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। तथा इसके अलावा उन्होंने थाना पारिसर, बैरकों व अभिलेखों का निरीक्षण भी किया।