बरेली: डीएम की जनसुनवाई में अधिकारियों की पोल खुली, नाला खुदवाने और कब्जे की शिकायतों पर फटकार
बरेली तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि आम जनता की शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापरक निस्तारण हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप अब जनसुनवाई की लाइव मॉनिटरिंग हो रही है और जल्द ही तहसील स्तर पर भी इसकी व्यवस्था लागू की जाएगी। समाधान दिवस