टिकारी: केंद्रीय विद्यालय बोधगया में नामांकन के लिए पंजीयन फॉर्म जमा करने को उमड़ी सैकड़ों की भीड़, कुल 2100 आवेदन जमा
Tikari, Gaya | Sep 5, 2026 CUSB परिसर में संचालित होने वाले नवसृजित केंद्रीय विद्यालय बोधगया में नामांकन को लेकर पंजीकरण प्रक्रिया शनिवार संध्या समाप्त हुई। पंजीयन फॉर्म जमा करने को सैकड़ों की भीड़ परिसर में इकट्ठा हुई। जिसे नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा इंतजाम करने पड़े। वहीं आखरी दिन को मिलाकर कुल 2100 पंजीकरण हुआ। आगे की प्रक्रिया को लेकर विद्यालय प्रबंधन द्वारा सूचना जारी की जायेग