सारठ: देवघर मार्ग पर बाराटांड़ मोड़ के समीप अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक सवार घायल, पुलिस ने पहुंचाया CHC, कपसा का है युवक
Sarath, Deoghar | Jun 28, 2026 सारठ-देवघर मार्ग पर बाराटांड़ मोड़ के समीप रविवार रात 9 बजे अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस के माध्यम से सारठ CHC पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने युवक की हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। घायल युवक सारठ थाना के कपसा गांव निवासी सफीक अंसारी बताया गया