कटनी नगर: कटनी में शासकीय मेडिकल कॉलेज की मांग पर 14वें दिन भी जन सत्याग्रह, मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी
कटनी जिले में पीपीपी (PPP) मॉडल के मेडिकल कॉलेज के विरोध और पूर्णतः शासकीय मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग को लेकर कटनी एक्शन कमेटी का जन सत्याग्रह लगातार जारी है। आंदोलन के 14वें दिन भी प्रदर्शनकारी पूरी एकजुटता के साथ धरना प्रदर्शन स्थल पर डटे रहे।