टीकमगढ़: किन्नर समाज ने नामजद पर अवैध वसूली का आरोप लगाकर सुरक्षा और न्याय की मांग की
किन्नर समाज से जुड़े एक व्यक्ति द्वारा कोतवाली पुलिस को आवेदन सौंपकर कुछ लोगों पर आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने और दबाव बनाकर अवैध रूप से धन वसूली करने के आरोप लगाए गए हैं। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि संबंधित लोग क्षेत्र में हस्तक्षेप कर रहे हैं और जानमाल के खतरे की आशंका जताई गई है।