पिपरई: सांदीपनि विद्यालय में अन्य विद्यालय मर्ज करने के खिलाफ भीम आर्मी स्टूडेंट्स फेडरेशन का विरोध
संगठन के प्रतिनिधियों ने सोमवार को दोपहर लगभग दो बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा और पिपरई क्षेत्र के स्कूलों को पिपरई सांदीपनि विद्यालय (संकुल विद्यालय) में मर्ज करने का विरोध किया। BASF का कहना है कि इस फैसले से सैकड़ों छात्राओं और छोटे बच्चों को 3 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करनी पड़ेगी, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो सकती है।