पोड़ी उपरोड़ा: तानाखार के पास रॉन्ग साइड जाकर पिकअप से टकराई बाइक, 1 की हुई मौत, 2 घायल
तानाखार क्षेत्र में हाईवे पर तेजरफ्तार बाइक रॉन्ग साइड में जाकर पिकअप से टकरा गई। घटना में बाइक सवार तीन युवकों में एक की मौत हो गई।वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शनिवार रात 10 बजे कटघोरा-अंबिकापुर हाईवे पर तानाखार के पास हुई। पुलिस के मुताबिक कटघोरा से बांगो की ओर पिकअप जा रही थी।