सूरजगढ़: दो युवक के हथियार लहराने का वीडियो वायरल सूरजगढ़ा थाना क्षेत्र का मामला, जांच में जुटी पुलिस
बुधवार पूर्वाह्न 11 बजे एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था. वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि 2 युवक हाथ में देसी कट्टा लिए इधर-उधर घूम कर हथियार का प्रदर्शन कर रहे हैं. वायरल वीडियो सूरजगढ़ा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. एक युवक को एक दिन पूर्व ही जेल भेजा गया है.