बंजरिया: बंजरिया पुलिस ने एक दर्जन शराबियों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेजा
बंजरिया पुलिस एक दर्जन शराबियों को अलग अलग जगहों से गिरफ्तार कर सोमवार न्यायिक हिरासत में भेज दी है। अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रमोद साह,सत्येंद्र प्रसाद, मुकेश कुमार,शाहिद मिस्त्री,सुनील साह,अजय कुमार,कुंदन कुमार,झुन्नू महतो,भोला राम,मो मुन्ना,सन्नी कुमार व आनन्द कुमार शामिल है। सभी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर सभी पर कारवाई की गई है।