प्रतापपुर: अनुमति खत्म, फिर भी प्रतापपुर स्कूल मैदान में जारी है मेला, पढ़ाई और मरीज प्रभावित
*प्रतापपुर (चतरा)।* हाई स्कूल मैदान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 4-5 सितंबर के लिए मिले मेले की अनुमति के बाद भी अवैध संचालन जारी है। संचालक झूला, ब्रेक डांस, ड्रैगन झूला चला रहे हैं। मेला लगने से पठन-पाठन बाधित है। बगल में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मरीजों को रात 12 बजे तक तेज आवाज से परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने कहा, महिलाओं-बच्चों की भीड़