रजौन: भाटकोरामा गांव में वर्चस्व की लड़ाई में फिर हुई हवाई फायरिंग, रजौन पुलिस ने मौके पर की जांच
Rajaun, Banka | Apr 14, 2026 रजौन थाना क्षेत्र के भाटकोरामा गांव में मंगलवार को वर्चस्व की लड़ाई को लेकर एक बार फिर दो पक्षों के बीच तनाव बढ़ने पर हवाई फायरिंग की घटना सामने आई है ।अचानक हुई फायरिंग से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया ।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक से दो राउंड हवाई फायरिंग की गई,हालांकि इस दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं है । पुलिस मामले में जांच कर रही है।