भुसावर: गाँव सीता में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद, करीब एक दर्जन लोग हुए घायल
शुक्रवार रात्रि 9:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार गांव सीता में दो पक्षों में विवाद हो गया ।जिसमें करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय वैर में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को भरतपुर के लिए रेफर कर दिया है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों का बारे में जानकारी ली।