भुसावर: भुसावर न्यायिक मजिस्ट्रेट ने देशी कट्टा रखने के आरोप में दो जनों को सुनाई सजा, 2-2 साल का कारावास और ₹5000 जुर्माना
मंगलवार शाम 5 बजे प्रेस नोट के जरिए मिली जानकारी के अनुसार भुसावर न्यायिक मजिस्ट्रेट ने अवैध देसी कट्टा रखने के मामले में दो जनों को सजा सुनाई । करौली जिले के सूरौठ थाना इलाके के घुर्सी गांव निवासी विजय सिंह और पुखराज को यह सजा सुनाई गई है । मामला 2014 का है जब पुलिस गस्त के दौरान विजय सिंह व पुखराज के पास से बिना लाइसेंस का 315 बोर का देसी कट्टा बरामद हुआ।