भोरे: उत्तराखंड टनल हादसा: भोरे के पिता पुत्र समेत तीन घायल, रोहीत एम्स में लड़ रहा जिंदगी और मौत की जंग, टुटा दुखों का पहाड़
भोरे के कल्याणपुर कुंभी टोला निवासी अवधेश पांडे और उनका 20 वर्षीय पुत्र रोहित पांडे तथा दिऊलिया गांव निवासी नंदलाल उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपल कोठी में निर्माणधीन टनल में बारिश के बाद पानी भरने और मालवा धसने से घायल हो गए हैं। जिसमें रोहित पांडे की स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। जिसे बेहतर इलाज के लिए ऋषिकेश स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है।