बैतूल नगर: पाथाखेड़ा में फिर चली तलवार, युवक गंभीर घायल; बैतूल जिला अस्पताल में लड़ रहा जिंदगी की जंग
सारनी-पाथाखेड़ा क्षेत्र में एक बार फिर तलवार चलने की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। जानकारी के मुताबिक पाथाखेड़ा निवासी 27 वर्षीय विशाल पंवार, पिता रामकिशोर पंवार, गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद के दौरान उन पर तलवार से हमला किया गया। घटना के बाद घायल विशाल को तत्काल घोड़ाडोंगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमि