Public App Logo
रामपुर के सैदनगर ब्लॉक के जटपुरा गांव में पंचायत घर की बैठक के दौरान मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते मारपीट का रूप ले लिया। दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे और कुर्सियां चलीं। हालात बिगड़ने पर ग्राम प्रधान उस्मान अली ने कमरे में खुद को बंद कर जान बचाई। घटना में प्रधान पुत्र समेत तीन लोग घायल हुए हैं। सूचना पर अजीमनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना का 59 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। #Breking #News #india #trending #viral : - प्रदेश और संभाग की ताज़ा तरिन ख़बरे देखने के लिए हमारे इंस्टाग्राम पेज को फ़ॉलो ज़रूर करे। - Rajasthan News