निघासन: मुर्गहा गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत पर मचा बवाल, कोठिया में शव रखकर परिजनों ने रोका अंतिम संस्कार, छाया मातम
थाना मझगई क्षेत्र के ग्राम मुर्गहा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला तूल पकड़ गया है। परिजनों का आरोप है कि विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था और साजिश के तहत जहरीला पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या की गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव मायके गांव कोठिया पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है।