कानपुर देहात के रनिया में दलित युवती से छेड़छाड़ का आरोप, तीन पर केस दर्ज
कानपुर देहात के रनिया थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में एक दलित युवती ने गांव के ही तीन लोगों पर छेड़छाड़, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
पीड़िता अपने परिजनों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ रनिया थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिकायत पर पुलिस ने राजू, दिलशाद और इमामुद्दीन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है
.
#KanpurDehat #Rania #KanpurNews #UPPolice #UttarPradesh CrimeNews