लक्ष्मीपुर: दिग्घी पंचायत से 11 बसों में छठ व्रतियों को गंगा स्नान के लिए सुल्तानगंज ले जाया गया
लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बुधवार को लक्ष्मीपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज दिग्घी की ओर से छठ व्रतियों के लिए निःशुल्क बस सेवा की व्यवस्था की गई। इस दौरान पंचायत क्षेत्र से कुल 11 बसों के माध्यम से श्रद्धालुओं को गंगा स्नान के लिए सुल्तानगंज रवाना किया गया। बसों को 8 बजे रवाना किया गया। इस पहल को लेकर छठ व्रतियों में उत्साह देखा गया।