#पटना में आइसा-RYA के राजभवन मार्च को पुलिस ने रोका, कई छात्र नेता डिटेन
पटना। आज मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आइसा और RYA द्वारा आहूत राजभवन मार्च को पटना पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक दिया और कई छात्र-नौजवान नेताओं को डिटेन कर लिया।
आइसा नेताओं दिपक कुमार यदुवंशी ने कहा कि डिटेन करने से आंदोलन रुकने वाला नहीं है। जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा, भाजपा भगाओ, देश बचाओ!" ।
#ATN_LIVE #aisa_bihar