लोहरदगा: होली को लेकर लोहरदगा में ड्रोन से की जा रही निगरानी, शहर पुलिस छावनी में तब्दील
लोहरदगा जिले में शुक्रवार शाम लगभग 3:00 बजे सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है, ताकि होली पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके। 15 मार्च को मनाई जा रही होली को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिले के विभिन्न चौक-चौराहों, संवेदनशील इलाकों और प्रमुख स्थलों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।