लोहरदगा: लोहरदगा में धूमधाम से होलिका दहन, श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना, सुबह परिक्रमा कर निभाई परंपरा
लोहरदगा जिले में गुरुवार रात 10:40 बजे शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक भव्य रूप से होलिका दहन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ पूजा-अर्चना की। खास बात यह रही कि शुक्रवार सुबह 10 बजे भी लोग होलिका दहन स्थल पर पहुंचे और परिक्रमा कर परंपरा का निर्वहन किया। जिलेभर में होलिका दहन को लेकर विशेष तैयारियां की गई थीं,