लोहरदगा: जिला जनसंपर्क कार्यालय में पत्रकारों ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया
रंगों के पर्व होली के उल्लास को साझा करने और आपसी सौहार्द्र को प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से शुक्रवार दोपहर लगभग 2:30 बजे जिला पत्रकार संघ द्वारा लोहरदगा जिला जनसंपर्क कार्यालय में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के प्रतिष्ठित पत्रकारों और प्रशासनिक अधिकारियों ने सहभागिता की, जिससे यह आयोजन और भी गरिमामयी बन गया।