चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई केंद्र पर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने पानी, बिजली, सड़क, पेंशन और राजस्व संबंधी शिकायतें रखीं। सांसद ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कई प्रकरणों के तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए।