कटोरिया: जयपुर पुलिस ने बाराकोला जंगल के पास से अवैध बालू से लदा ट्रैक्टर किया जब्त, चालक फरार
Katoria, Banka | May 15, 2026 अवैध बालू खनन की गुप्त सूचना पर जयपुर पुलिस ने शुक्रवार अहले सुबह थाना क्षेत्र के बाराकोला जंगल के पास से एक अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त कर लिया। हालांकि जंगल एवं अंधेरे का फायदा उठाकर चालक भाग निकलने में सफल रहा। पुलिस द्वारा बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।