चास: काउंसलिंग के बीच पत्नी से भिड़े होमगार्ड जवान ने नदी में लगाई छलांग, बोकारो पुलिस ने बचाई जान
Chas, Bokaro | Jun 14, 2026 बोकारो में महिला थाना सेक्टर-1 में काउंसलिंग के दौरान होमगार्ड जवान बादल महली अचानक पत्नी से गुस्सा हो गए। विवाद बढ़ने पर वह दौड़कर जेवियर स्कूल के पीछे गरगा नदी में कूद गए। सूचना मिलते ही सिटी थाना प्रभारी सुदामा दास और महिला थाना प्रभारी मीरा लकड़ा टीम के साथ मौके पर पहुंचीं।