सूरजगढ़: सूरजगढ़ा विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक रामानंद मंडल ने बिहार विधानसभा में शपथ ली
विधानसभा चुनाव के बाद बिहार विधानसभा का विशेष सत्र सोमवार 1 दिसंबर की पूर्वाह्न 11बजे शुरू हुआ. यहां सबसे पहले नवनिर्वाचित विधायकों को प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव द्वारा शपथ दिलाया गया.167 सूरजगढा विधानसभा क्षेत्र से पहली बार निर्वाचित एनडीए समर्थित जदयू विधायक रामानंद मंडल अपराह्न 1 बजे बिहार विधानसभा में सदस्यता की शपथ ली.