मढ़ौरा: चनना में वृद्ध की हत्या के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की
Marhaura, Saran | Sep 16, 2026 थानाक्षेत्र के चनना में वृद्ध की हुई हत्या मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी देवान्ती देवी के फर्दबयान पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्यवाई शुरु कर दिया है। पुलिस ने बुधवार की संध्या छः बजे बताया कि महिला के बयान पर उनके पति की कथित हत्या मामले में उसी गांव के एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्यवाई शुरु कर दिया है।