जगदलपुर: जगदलपुर में यातायात विभाग की बड़ी कार्रवाई, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कसा शिकंजा, ₹45,700 की चालानी कार्रवाई
जगदलपुर शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की। शहर के मुख्य मार्गों पर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, बाइक पर तीन सवारी बैठाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने वाले चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।