निम्बाहेड़ा: निम्बाहेड़ा को नगर परिषद का दर्जा मिला, विधायक कृपलानी का भव्य स्वागत किया गया
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा निम्बाहेड़ा नगर पालिका को नगर परिषद में क्रमोन्नत करने की घोषणा के बाद पहली बार गुरुवार को गृह क्षेत्र पहुंचे विधायक श्रीचंद कृपलानी का भव्य स्वागत हुआ। वंडर चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लाद दिया और विशाल वाहन रैली निकाली गई। पूरे नगर को बैनरों व पोस्टरों से सजाया गया था। नगरपालिका के बाहर अभिनंदन समारोह हुआ।