बटियागढ़: गाय को राष्ट्र माता का दर्जा देने के लिए सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठन, बटियागढ़ तहसील में दिया ज्ञापन
गौसम्मान आव्हान अभियान के तहत गाय को राष्ट्र माता का दर्जा,गौहत्या पर पूर्णतः प्रतिबंध और गौरक्षा व गौवंश संरक्षण के लिए आवश्यक प्रबंध सहित विभिन्न मांगों को लेकर आज देश भर में गोसेवकों और हिन्दू संगठनों द्वारा ज्ञापन, हस्ताक्षर पत्र सरकार को दिया जा रहा है। इसी क्रम में बटियागढ़ में गौसेवकों ,हिन्दू संगठनों ने रैली निकालकर ज्ञापन दिया