#बटेश्वर (आगरा): ऐतिहासिक पशु मेले का आगाज, सदियों पुरानी ग्रामीण संस्कृति और आस्था का दिखा अनूठा संगम
आगरा के तीर्थ धाम बटेश्वर में यमुना तट पर लगने वाले ऐतिहासिक एवं सदियों पुराने पशु मेले में रौनक बढ़ गई है। धार्मिक आस्था और ग्रामीण लोक-संस्कृति के प्रतीक इस लक्खी मेले में देश के कोने-कोने से पशुपालक और व्यापारी उमड़ रहे हैं।
मेले में सजे-धजे उत्तम नस्ल के घोड़े, ऊंट, खच्चर और अन्य पशु आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। 101 शिव मंदिरों की पावन धरा बटेश्वर में लगने वाला यह पारंपरिक मेला न केवल पशु व्यापार का बड़ा केंद्र है, बल्कि उत्तर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर की पहचान भी कराता है। मेले को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा, पेयजल और पशु स्वास्थ्य की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है।
#BateshwarPashuMela #BateshwarDham #AgraNews #UPTourism #PashuMela #RuralCulture #HorseFair #AgraRural #BateshwarMela