अंबाह बायपास पर खुला सीवेज टनल, मौत का खुला मुंह कब जागेगा नगर निगम,
मुरैना। अंबाह बायपास पर नगर निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है। सीवेज लाइन का टनल बिना ढक्कन के खुला पड़ा है, जो राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मौत का जाल बन गया है। रात और बारिश में यह खतरा कई गुना बढ़ जाता है, स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद नगर निगम ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की।
लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द टनल बंद नहीं किया गया, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है।
Parliament Street, New Delhi | Jul 16, 2026