सुल्तानपुर: शहर में भक्तों द्वारा निकाली गई बाबा खाटू श्याम की निशान शोभा यात्रा, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
बाबा खाटू श्याम मंडल के तत्वाधान में शहर के प्रमुख मार्गों से निशान यात्रा निकाली गई। बाबा के श्रृंगार के बाद भक्तों ने भजन की धुन पर उत्सव मनाया। यात्रा में महिलाओं और बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर सभासद दिनेश चौरसिया, चौकी इंचार्ज अनिल यादव, चौकी इंचार्ज मुकेश सहित ट्रैफिक सिपाही ने यात्रा में शामिल होकर यात्रा को सफल बनाया।